बोनस शेयर पाने का आज आखिरी मौका! हर शेयर पर इतना होगा फायदा – फटाफट चेक करें डिटेल्स

AhmadJunaidBlogDecember 25, 2025365 Views


बुधवार को शेयर बाजार में जारी तेजी के बीच निवेशकों के पास बोनस शेयर पाने का बेहतरीन मौका है। दरअसल चावल की प्रोसेसिंग और ट्रेडिंग का काम करने वाली स्मॉल कैप कंपनी, जीआरएम ओवरसीज लिमिटेड (GRM Overseas Ltd) ने हाल ही में बोनस शेयर देने की घोषणा की थी जिसकी रिकॉर्ड डेट आज ही है।

आज रिकॉर्ड डेट होने का मतलब अगर आपके डीमैट खाते में आज कंपनी का शेयर होगा तो कंपनी आपको बोनस शेयर का लाभ देगी। 

हर शेयर पर कितना फायदा?

कंपनी ने बताया है वो, उन शेयरधारकों को जिनके पास आज शेयर होंगे,  2:1 के रेश्यो में बोनस देगी। इसका मतलब कंपनी हर 1 मौजूदा इक्विटी शेयर के बदले 2 इक्विटी शेयर फ्री में बोनस के रूप में देगी। 

GRM Overseas Share Price

सुबह 10:14 बजे तक शेयर एनएसई पर 1.39% या 2.35 रुपये टूटकर 166.15 रुपये पर ट्रेड कर रहा था तो वहीं बीएसई पर स्टॉक 1.10% या 1.85 रुपये टूटकर 166.45 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

GRM Overseas के बारे में

शुरू में यह कंपनी चावल की प्रोसेसिंग और ट्रेडिंग का काम करती थी, लेकिन अब यह एक कंज्यूमर स्टेपल्स देने वाली कंपनी बन रही है।

शुरुआती वर्षों में GRM ने अपना चावल मुख्य रूप से मिडल ईस्ट और यूनाइटेड किंगडम में एक्सपोर्ट किया। धीरे-धीरे कंपनी ने 42 देशों में अपने चावल का बाजार बना लिया है और आज यह भारत के टॉप 5 चावल निर्यातकों में शामिल है।

GRM के पास तीन चावल प्रोसेसिंग यूनिट हैं – पानीपत (हरियाणा), नौल्था (हरियाणा), और गांधीधाम (गुजरात) में। इन यूनिट्स की कुल सालाना उत्पादन क्षमता 4,40,800 मीट्रिक टन है। इसके अलावा गांधीधाम प्लांट के पास 1.75 लाख वर्ग फीट का वेयरहाउस भी है, जिससे कांडला और मुंद्रा पोर्ट से माल जल्दी भेजना आसान हो जाता है।

कंपनी अपने ‘10X, ‘Himalaya River’ और ‘Tanoush’ ब्रांड नाम से प्रोडक्ट्स बेचती है, और साथ ही ग्राहकों के ब्रांड नाम से भी (प्राइवेट लेबल) माल बेचती है। 

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...