
Petrol-Diesel Crisis News: इजरायल-यूएस द्वारा ईरान पर जारी हमले और जवाबी कार्रवाई में ईरान द्वारा यूएस के मिडिल ईस्ट में मौजूद ठिकाने पर हमले और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को चोक करने से कच्चे तेल की सप्लाई में संकट गहराया है।
इस बीच सोशल मीडिया पर तरह-तरह की खरबें चल रही हैं कि कच्चे तेल की सप्लाई में कमी के कारण भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ सकते हैं। यही कारण है कि लोग पैनिक में आकर अपने वाहनों में टंकी फुल करवा रहे हैं।
इसी बीच आज देश की बड़ी तेल कंपनियों में से एक भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Bharat Petroleum Corporation Limited) ने सभी वाहन मालिकों को यह जानकारी दी है कि देश में पट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडार मौजूद है और किसी भी अफवाहों को ध्यान देने की जरूरत नहीं है।
BPCL ने अपने X हैंडल से एक पोस्ट कर कहा कि कुछ जगहों पर पेट्रोल और डीज़ल की कमी की अफवाहें पूरी तरह निराधार हैं। भारत में ईंधन का पर्याप्त भंडार है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य रूप से चल रही है।
BPCL पूरी तरह परिचालन में है और निर्बाध ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। कृपया अफवाहों पर विश्वास न करें, पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं और जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।
कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल
आज खबर लिखे जानें तक ब्रेंट क्रूड के दाम 4.48% या 3.83 डॉलर बढ़कर 89.24 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। क्रूड ऑयल की कीमत ईरान पर हमले से पहले 70 डॉलर के करीब थी.
तेल की सप्लाई में कमी आने की आशंका फर्जी
हाल ही में पीआईबी की फैक्टचेक की टीम ने सोशल मीडिया पर चल रहे एक ऐसी ही खबर की पड़ताल कर उसे फर्जी बताया। पीआईबी की फैक्टचेक ने अपने X पोस्ट पर लिखा की सोशल मीडिया पर वायरल एक इंस्टाग्राम रील के माध्यम से यह दावा किया जा रहा है कि ईरान की ओर से होर्मुज स्ट्रेट को बंद किए जाने के बाद भारत में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है और इसके कारण पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ने की उम्मीद है इसलिए लोगों को तुरंत पेट्रोल पंप पर जाकर अपनी गाड़ियों की टंकी फुल करवा लेनी चाहिए।
PIB FactCheck ने कहा कि यह दावा फर्ज़ी है और देश में कच्चे तेल और पेट्रोल, डीजल और एटीएफ सहित प्रमुख पेट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त भंडार है, जिससे मध्य पूर्व से उत्पन्न होने वाली अल्पकालिक समस्याओं का निदान किया जा सके।






