दिल दहला देने वाली जॉम्बी मूवीज और सीरीज, IMDb पर रेटिंग भी हाई – इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं

AhmadJunaidBlogMarch 5, 2026358 Views


अगर आपको भी जॉम्बी और इंसानों के बीच की जंग पसंद है, तो आज हम आपको ऐसे ही जॉनर में रिलीज हुई कुछ दमदार फिल्म्स और सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं। इन कहानियों में आप देखेंगे कैसे एक वायरस के फैल जाने के बाद लोग जॉम्बी बनते चले जाते हैं और दुनिया दो खेमों में बंट जाती है।

जहां एक तरफ वायरस से संक्रमित जॉम्बीज हैं, वहीं दूसरी तरफ बचे हुए मानव हैं। इस लिस्ट में हम आपको ऐसी 6 फिल्म्स और सीरीज के बारे में बताएंगे जिन्हें IMDb पर अच्छी रेटिंग मिली है और इन्हें आप जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर देख सकते हैं।

World War Z

इस फिल्म में ब्रैड पिट जैसे बड़े सितारे शामिल हैं। इस फिल्म को IMDb पर 7.0 रेटिंग मिली है। फिल्म में यह दिखाया गया है कि अगर पूरी दुनिया पर जॉम्बी हमला हो जाए तो वह दृश्य कितना डरावना हो सकता है। यहां जॉम्बीज बेहद तेज और खतरनाक होते हैं। फिल्म को बड़े स्केल पर बनाया गया है और इसमें इंसानों और जॉम्बीज की जंग को ग्लोबल स्तर पर दर्शाया गया है। इस कहानी को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

Zombieland

2009 में बनी यह फिल्म एक हॉरर कॉमेडी है। कई अजनबी साथ मिलकर जॉम्बी से बचने की कोशिश करते हैं, यह इस फिल्म में दिखाया गया है। जॉम्बी से बचने के तरीकों को भी इस फिल्म में मजेदार तरीके से दिखाया गया है। एक्शन और ह्यूमर का बैलेंस इस फिल्म को अनोखा बनाता है। इस फिल्म को IMDb पर 7.5 की रेटिंग मिली है और इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

Train to Busan

2016 में बनी Train to Busan एक साउथ कोरियन जॉम्बी फिल्म है। इस फिल्म को IMDb पर 7.6 की रेटिंग मिली है। इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। फिल्म की कहानी में एक पिता और उसकी बेटी दिखाई गई है, जो एक ट्रेन से बुसान जा रहे होते हैं। उसी समय देश में जॉम्बी वायरस फैल जाता है, जिससे लोग ट्रेन में ही फंस जाते हैं और जॉम्बी का सामना करते हैं। फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसमें दिखाए गए इमोशन्स हैं। पिता और बेटी का रिश्ता आपका दिल छू लेता है, वहीं जॉम्बी हमलों के दृश्य आपको अपनी सीट से उठने नहीं देंगे।

The Last of Us

यह कोई आम जॉम्बी सीरीज नहीं बल्कि  सर्वाइवल और इंसानी रिश्तों पर आधारित सीरीज है। इसमें जॉम्बी वायरस से संक्रमित दुनिया दिखाई गई है। सीरीज में जोएल मिलर को एक 14 साल की लड़की एली को सुरक्षित जगह पर ले जाना होता है, क्योंकि उस लड़की के खून में शायद इस वायरस का इलाज छिपा है। एक्शन, इमोशन्स और शानदार सिनेमैटोग्राफी के मेल से बनी यह सीरीज आपको एक पल के लिए भी बोर नहीं होने देगी। इस सीरीज को IMDb पर 8.5 की रेटिंग मिली है और इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

Zombie Reddy

आपने विदेशी जॉम्बी फिल्में तो बहुत देखी होंगी, लेकिन यह फिल्म तेलुगु सिनेमा की पहली जॉम्बी फिल्म मानी जाती है। इस फिल्म को प्रशांत वर्मा द्वारा डायरेक्ट किया गया है। फिल्म की कहानी मारियो नाम के एक लड़के पर आधारित है, जो अपने दोस्त की शादी में गांव जाता है। इसी दौरान वायरस फैल जाता है और गांव के लोग जॉम्बी बनते जाते हैं। इस कहानी में आपको एक्शन, कॉमेडी और जॉम्बी थ्रिल तीनों जॉनर का मजा एक साथ मिलता है, जिससे यह फिल्म काफी मनोरंजक बन जाती है। IMDb पर इस फिल्म को 7.0 की रेटिंग मिली है। इसे भी आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

Dawn of the Dead

इस फिल्म की कहानी एक शॉपिंग मॉल के आसपास घूमती है। जब दुनिया में जॉम्बी वायरस फैल जाता है और लोग जॉम्बी बन चुके होते हैं, तब कुछ लोग एक शॉपिंग मॉल में छिपकर खुद को बचाने की कोशिश करते हैं। जहां मॉल के अंदर लोग खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं बाहर हजारों जॉम्बीज उनका इंतजार कर रहे होते हैं। अपनी जिंदगी बचाने और जॉम्बी से लड़ने की जंग को यह फिल्म काफी रोमांचक तरीके से दर्शाती है। फिल्म को IMDb पर 7.2 की रेटिंग मिली है और इसे भी आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...