दमदार नतीजे! M&M का मुनाफा 38% उछला; पहली बार 50,000 करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

AhmadJunaidBlogFebruary 12, 2026358 Views


महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (M&M) ने दिसंबर 2025 तिमाही में जोरदार नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) सालाना आधार पर 38.54% बढ़कर 5,021.47 करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह आंकड़ा 3,624.48 करोड़ रुपये था।

कंपनी की कंसोलिडेटेड ऑपरेशनल रेवेन्यू 51,579.95 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 41,464.98 करोड़ रुपये थी। M&M ने पहली बार 50,000 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू माइलस्टोन पार किया है।

हालांकि खर्च भी बढ़े हैं। कुल खर्च 41,464.98 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल 37,096.65 करोड़ रुपये था। कंपनी ने नए लेबर कोड लागू करने से जुड़े 292.94 करोड़ रुपये का असाधारण खर्च भी दर्ज किया।

ऑटो और फार्म सेगमेंट ने दी रफ्तार

ऑटोमोटिव सेगमेंट में तिमाही वॉल्यूम 3.02 लाख यूनिट रहे, जो पिछले साल की समान तिमाही से 23% ज्यादा हैं। फार्म सेक्टर में 1.5 लाख यूनिट की बिक्री हुई, यहां भी 23% की सालाना बढ़त दर्ज हुई।

ग्रुप सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर अनिश शाह ने कहा कि Q3 FY26 में कंपनी ने सभी बिजनेस में मजबूत ऑपरेटिंग प्रदर्शन दिया है, जो ग्रोथ और अनुशासित क्रियान्वयन पर फोकस को दर्शाता है। उनके मुताबिक महिंद्रा फाइनेंस ने एसेट क्वालिटी बनाए रखते हुए PAT में अच्छी बढ़त दर्ज की। महिंद्रा लॉजिस्टिक्स और महिंद्रा लाइफस्पेसेज ने भी तिमाही में दमदार प्रदर्शन किया।

महिंद्रा लॉजिस्टिक्स ने 11 तिमाहियों के बाद पहली बार मुनाफा दर्ज किया, जबकि महिंद्रा लाइफस्पेसेज का PAT पांच गुना बढ़ा। कंपनी ने महिंद्रा हॉलिडेज के तहत सिग्नेचर लग्जरी रिसॉर्ट्स की लॉन्चिंग का भी ऐलान किया।

M&M Share Price

कंपनी का शेयर दोपहर 2:49 बजे तक बीएसई पर 0.09% या 3.30 रुपये की तेजी के साथ 3678.70 रुपये पर कारोबार कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 0.11% या 4.20 रुपये की तेजी के साथ 3,680 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...