
आज सुबह 11:49 बजे तक सेंसेक्स 500 अंक से अधिक और निफ्टी 150 प्वाइंट से ज्यादा टूटकर ट्रेड कर रहा था। इस बीच बजाज, कावासाकी, होंडा, टीवीएस, महिंद्रा, एस्कॉर्ट्स, रॉयल एनफील्ड सहित अन्य दिग्गज कंपनियों को ऑटो पार्ट्स सप्लाई करने वाली कंपनी, पावना इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Pavna Industries Limited) का शेयर 10% से ज्यादा उछलकर कारोबार कर रहा है।
यह शेयर पिछले 2 हफ्ते में 39.82 प्रतिशत यानी करीब 40% चढ़ा है। सुबह 11:49 बजे तक कंपनी का शेयर बीएसई पर 10.32% या 2.45 रुपये की तेजी के साथ 26.19 रुपये पर कारोबार कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 9.93% या 2.36 रुपये चढ़कर 26.12 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
बीएसई पर आज यह स्टॉक 23.40 रुपये पर ट्रेडिंग के लिए खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 28.45 रुपये को टच कर लिया है। फिलहाल इस कंपनी का मार्केट कैप 370.87 करोड़ रुपये है।
Q3 में कंपनी ने पेश किए थे मजबूत आंकड़े
कंपनी ने दिसंबर तिमाही के नतीजों को जारी करते हुए बताया था कि दिसंबर तिमाही में उसका कंसोलिडेटेड PAT सालाना आधार पर 297.37% बढ़कर 3.02 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले की समान तिमाही में 0.76 करोड़ रुपये था।
वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (Q3FY26) में कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 30.15% बढ़कर ₹9.54 करोड़ हो गया, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही (Q3FY25) में इससे कम था।
वहीं, कंपनी का रेवेन्यू भी 36% की मजबूत वृद्धि के साथ बढ़कर ₹108.03 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में अच्छी बढ़ोतरी है।
कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर स्वप्निल जैन ने कहा कि Q3FY26 कंपनी के लिए रणनीतिक रूप से अहम तिमाही रही। इस दौरान परिचालन गति मजबूत बनी रही और लॉन्ग टर्म ग्रोथ को सपोर्ट देने के लिए निवेश जारी रखा गया। उन्होंने बताया कि कंपनी के राजस्व में 36% की वृद्धि, EBITDA में 30.15% का उछाल और शुद्ध मुनाफे (PAT) में 297.37% की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह कंपनी के मजबूत बिजनेस मॉडल और ग्राहकों के भरोसे को दर्शाता है।






