
Penny Stock: ज्वेलरी सेक्टर की स्मॉल कैप कंपनी, मोतीसंस ज्वैलर्स लिमिटेड (Motisons Jewellers Ltd) का शेयर कल यानी सोमवार 9 मार्च को निवेशकों के रडार पर रहेगा। दरअसल कंपनी ने बीते शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में निवेशकों को बड़ी जानकारी दी है।
कंपनी ने फाइलिंग में बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक शुक्रवार, 6 मार्च 2026 को हुई, जिसमें कई अहम फैसलों को मंजूरी दी गई। बोर्ड ने कंपनी के लिए अधिकतम 350 करोड़ रुपये तक की फंड जुटाने की योजना को मंजूरी दी है। इसके तहत कंपनी इक्विटी शेयर या इक्विटी में बदलने वाली अन्य सिक्योरिटीज जारी कर सकती है।
यह फंड एक या एक से अधिक फेज में पब्लिक इश्यू, प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट, राइट्स इश्यू, प्राइवेट प्लेसमेंट या क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट (QIP) जैसे किसी भी अनुमत तरीके से जुटाया जा सकता है, जिसके लिए शेयरधारकों और रेगुलेटरी मंजूरी जरूरी होगी।
इसके अलावा कंपनी की अधिकृत शेयर पूंजी को 125 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 132 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव भी मंजूर किया गया है। इसमें इक्विटी शेयर पूंजी 115 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 122 करोड़ रुपये की जाएगी, जबकि प्रेफरेंस शेयर पूंजी 10 करोड़ रुपये ही रहेगी। इसके लिए कंपनी के मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन के कैपिटल क्लॉज में संशोधन किया जाएगा, जिसे शेयरधारकों की मंजूरी के लिए रखा जाएगा।
बोर्ड ने QIP इश्यू के लिए Aryaman Financial Services Limited को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया है। साथ ही जयपुर की फर्म Pinchaa & Co. के पार्टनर और प्रैक्टिसिंग कंपनी सेक्रेटरी अक्षित कुमार जांगिड़ को पोस्टल बैलेट और ई-वोटिंग प्रक्रिया की निगरानी के लिए स्क्रूटिनाइजर नियुक्त किया गया है।
Motisons Jewellers Share Price
कंपनी का शेयर बीते शुक्रवार को बीएसई पर 2.59% या 0.38 रुपये गिरकर 14.32 रुपये पर बंद हुआ था।
Motisons Jewellers Q3FY26 Results
मोतीसंस ज्वेलर्स का नेट प्रॉफिट दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही में 69.54% बढ़कर ₹25.94 करोड़ हो गया, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही (दिसंबर 2024) में ₹15.30 करोड़ था।
इसके अलावा, कंपनी की बिक्री भी 20.14% बढ़कर दिसंबर 2025 तिमाही में ₹174.56 करोड़ पहुंच गई, जबकि दिसंबर 2024 की समान तिमाही में यह ₹145.30 करोड़ थी।





