गिरते बाजार में भी हरे निशान में ट्रेड कर रहा है ये आईटी स्टॉक! Q3 में इतना बढ़ा रेवेन्यू – डिटेल्स

AhmadJunaidBlogFebruary 14, 2026358 Views


शुक्रवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट की एक वजह आईटी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली भी है। टीसीएस, इंफोसिस, एचसीएल टेक जैसे दिग्गज शेयरों में आज 2 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिल रही है। 

वहीं दूसरी ओर स्मॉल कैप आईटी स्टॉक, केल्टन टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड (Kellton Tech Solutions Ltd) का शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहा है। इस तेजी के पीछ कंपनी के मजबूत Q3 आंकड़े हैं जिसे कंपनी ने बीते गुरुवार को जारी किया था।

सम्बंधित ख़बरें

दोपहर 12:06 बजे तक स्टॉक बीएसई पर 0.72% या 0.13 रुपये की तेजी के साथ 18.26 रुपये पर कारोबार कर रहा था लेकिन एनएसई पर शेयर 0.22% या 0.04 रुपये गिरकर 18.15 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। 

Kellton Tech Q3FY26 Results

31 दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही (Q3) में कंपनी का कुल रेवेन्यू ₹3,08.8 करोड़ रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही (Q3 FY25) के ₹2,79.3 करोड़ से 10.6% अधिक है।

इस तिमाही में कंपनी का EBITDA ₹39.7 करोड़ दर्ज किया गया और EBITDA मार्जिन 12.9% रहा। कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹25.5 करोड़ रहा, जबकि PAT मार्जिन 8.3% रहा। वहीं, प्रति शेयर आय (EPS) ₹0.5 दर्ज की गई।

केल्टन टेक के चेयरमैन निरंजन चिंताम ने कहा कि Q3 FY26 में कंपनी ने सालाना आधार पर दो अंकों की रेवेन्यू ग्रोथ बरकरार रखते हुए ₹3,08.8 करोड़ का राजस्व हासिल किया और टैक्स के बाद मुनाफे (PAT) में 22% की बढ़त दर्ज की। यह बेहतर संचालन, मजबूत निष्पादन और बड़े क्लाइंट प्रोजेक्ट्स में बढ़ती भागीदारी का नतीजा है।

उन्होंने आगे कहा कि कंपनी का EBITDA भी 5% बढ़ा है, साथ ही भविष्य की ग्रोथ को ध्यान में रखते हुए नई क्षमताओं में निवेश जारी रखा गया है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे कंपनियां GenAI प्रयोगों से आगे बढ़कर वास्तविक परिणामों पर ध्यान दे रही हैं, केल्टन अपनी KAI प्लेटफॉर्म को मजबूत कर रही है, ऑटोमेशन क्षमताओं का विस्तार कर रही है और टीमों को अपस्किल कर रही है।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...