कल्याण ज्वैलर्स और टाइटन कंपनी पर ब्रोकरेज का बुलिश व्यू! 81% अपसाइड की उम्मीद – चेक करें टारगेट

AhmadJunaidBlogFebruary 18, 2026363 Views


Stocks to BUY: फैशन रिटेल और फास्ट-फूड चेन जहां सुस्त मांग से जूझ रहे हैं, वहीं देश में ज्वेलरी की खपत मजबूत बनी हुई है। ब्रोकरेज फर्म JM Financial ने अपने फ्रेश सेक्टर रिपोर्ट में कल्याण ज्वैलर्स इंडिया लिमिटेड (Kalyan Jewellers India Ltd) और टाइटन कंपनी लिमिटेड (Titan Company Ltd) पर मजबूत ‘Buy’ रेटिंग दोहराई है। ब्रोकरेज को इन शेयरों में 81% तक की तेजी की संभावना दिखती है।

सम्बंधित ख़बरें

कल्याण ज्वैलर्स इंडिया का शेयर दोपहर 2:53 बजे तक बीएसई पर 0.87% या 3.65 रुपये गिरकर 417.15 रुपये पर कारोबार कर रहा था। इसके अलावा टाइटन कंपनी का शेयर 2:53 बजे तक बीएसई पर 0.13% या 5.45 रुपये चढ़कर 4241.90 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

Kalyan Jewellers Share Price Target

JM Financial ने कल्याण ज्वेलर्स के लिए 750 रुपये का टारगेट रखा है, जो मौजूदा स्तर से करीब 81% अपसाइड दिखाता है। ब्रोकरेज के मुताबिक, Q3 FY26 में कंपनी ने 42% सालाना रेवेन्यू ग्रोथ दिखाई है। इसमें 27% लाइक-टू-लाइक (LTL) ग्रोथ और नए स्टोर्स की मजबूत जोड़ का बड़ा योगदान रहा। साथ ही सोने की कीमतों में 65% उछाल से टॉपलाइन वैल्यू को सहारा मिला।

रिपोर्ट में कहा गया कि कई कंपीटिटर्स के मार्जिन दबाव में रहे, लेकिन कल्याण ने हमारे EBITDA अनुमान को पीछे छोड़ा और मार्जिन 50 बेसिस पॉइंट बढ़े।

Titan Company Share Price Target

टाटा ग्रुप की टाइटन कंपनी के लिए ब्रोकरेज ने 5,000 रुपये का टारगेट तय किया है। टाइटन के ज्वेलरी कारोबार (बुलियन को छोड़कर) में 40% सालाना राजस्व वृद्धि हुई, जिसमें 32% LTL ग्रोथ रही।

रिपोर्ट के अनुसार, Tanishq, Mia और CaratLane ब्रांड्स के तहत 10/11/24 नए स्टोर्स जोड़े गए। वॉच और आईवियर सेगमेंट में क्रमशः 14% और 18% की राजस्व वृद्धि दर्ज हुई, जबकि EBIT ग्रोथ 44% और 20% रही।

QSR में भी सुधार के संकेत

ब्रोकरेज ने कहा कि जनवरी 2026 में ज्वेलरी की मजबूत रफ्तार जारी रही, जबकि QSR सेक्टर में मांग के निचले स्तर पर पहुंचने के शुरुआती संकेत दिखे।

JM Financial का मानना है कि ज्वेलरी और फुटवियर सेगमेंट में मजबूत मांग बनी रह सकती है। साथ ही QSR कंपनियों में संभावित अर्निंग कट के बाद वैल्यूएशन में भी सुधार देखने को मिल सकता है।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...