ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में चौथे दिन गिरावट! 6 महीने में 62% से ज्यादा टूटा स्टॉक – एक्सपर्ट अभी भी बीयरिश

AhmadJunaidBlogMarch 19, 2026358 Views


ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के शेयरों में सोमवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज हुई। कारोबार के दौरान स्टॉक 3.12% फिसलकर 22.38 रुपये पर आ गया। पिछले छह महीनों में कंपनी का शेयर करीब 62.27% गिर चुका है, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।

कंपनी ने हाल ही में ग्राहकों को लुभाने के लिए अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर और मोटरसाइकिल पर सीमित अवधि के फायदे भी शुरू किए हैं। ओला ने बताया कि जो ग्राहक नया Ola S1 स्कूटर या Roadster मोटरसाइकिल खरीदेंगे, उन्हें 20,000 रुपये से अधिक के फायदे मिल सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

इस ऑफर में 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 8 साल की एक्सटेंडेड बैटरी वारंटी शामिल है, जिसकी कीमत करीब 15,000 रुपये तक बताई गई है। यह ऑफर 16 मार्च 2026 तक उपलब्ध रहेगा।

तिमाही नतीजों में नुकसान कम, लेकिन राजस्व में बड़ी गिरावट

कंपनी के फाइनेंस की बात करें तो कंपनी ने दिसंबर 2025 तिमाही (Q3 FY26) में 490 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट लॉस दर्ज किया। इससे पहले सितंबर तिमाही में कंपनी का घाटा 560 करोड़ रुपये था।

हालांकि, राजस्व के मोर्चे पर कंपनी को बड़ा झटका लगा। ऑपरेशंस से आय सालाना आधार पर 55% घटकर 470 करोड़ रुपये रह गई, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 1,045 करोड़ रुपये थी।

कंपनी का EBITDA लॉस 271 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर कुछ कम जरूर हुआ है।

चार्ट पर कमजोर दिख रहा शेयर

तकनीकी चार्ट के आधार पर कई विश्लेषकों ने शेयर के निकट भविष्य को लेकर सतर्क रुख अपनाया है।

मास्टरट्रस्ट के चीफ रिसर्च ऑफिसर रवि सिंह का कहना है कि चार्ट पर स्टॉक कमजोर दिख रहा है और निकट अवधि में यह 20 रुपये के स्तर तक फिसल सकता है। उन्होंने निवेशकों को मौजूदा स्तर पर निकलने की सलाह दी।

बोनांजा के सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट कुणाल काम्बले ने कहा कि शेयर मजबूत डाउनट्रेंड में है, जो लगातार बिकवाली का संकेत देता है। उनके मुताबिक 22 रुपये के नीचे टूटने पर स्टॉक 20 रुपये तक जा सकता है। वहीं ऊपर की तरफ 26 रुपये पर पहला रेजिस्टेंस और 30–32 रुपये का जोन बड़ा अवरोध बना रहेगा।

Tips2trades के सेबी-रजिस्टर्ड रिसर्च एनालिस्ट एआर रामचंद्रन ने कहा कि स्टॉक डेली चार्ट पर ओवरसोल्ड है और अगला सपोर्ट 21.80 रुपये पर दिख रहा है। उनके मुताबिक निवेशक नई खरीदारी तभी करें जब स्टॉक 26.3 रुपये के ऊपर बंद हो, जिससे 31 रुपये के आसपास का टारगेट खुल सकता है।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...