एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के सपोर्ट वाली इस कंपनी ने जुटाए 15 मिलियन डॉलर, शेयर में तेजी – डिटेल्स

AhmadJunaidBlogMarch 21, 2026358 Views


एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के सपोर्ट वाली स्मॉल कैप एनबीएफसी कंपनी, पैसालो डिजिटल लिमिटेड (Paisalo Digital Ltd) ने बीते मंगलवार को निवेशको को बाजार बंद होने के बाद बड़ी जानकारी दी जिसके बाद स्टॉक आज हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। 

कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि कंपनी ने पहली बार विदेश से कर्ज (ECB) लेकर 15 मिलियन डॉलर जुटाए हैं। यह कदम कंपनी के फंडिंग सोर्स को मजबूत और विविध बनाने की दिशा में अहम है। इस पैसे का इस्तेमाल MSME, आय बढ़ाने वाले कामों और अन्य जरूरी सेक्टर्स को लोन देने में किया जाएगा।

फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि इससे कंपनी को सस्ता और लंबे समय के लिए फंड मिलेगा, जिससे उसकी लागत भी कम होगी। साथ ही, यह डील दिखाती है कि निवेशकों को कंपनी के कामकाज, मजबूत लोन क्वालिटी और टेक्नोलॉजी आधारित मॉडल पर भरोसा है।

कंपनी के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर शांतनु अग्रवाल ने कहा कि कंपनी का पहला ECB सफलतापूर्वक पूरा होना एक अहम कदम है, जिससे कंपनी की फंडिंग और मजबूत होगी। अलग-अलग और लंबे समय के लिए मिलने वाले फंड से कंपनी अपने बिजनेस को सुरक्षित तरीके से बढ़ा सकेगी और जोखिम भी नियंत्रित रहेगा।

उन्होंने कहा कि यह डील कंपनी के कामकाज और ग्रोथ प्लान पर निवेशकों के भरोसे को दिखाती है। साथ ही, यह अतिरिक्त पूंजी कंपनी को उन लोगों और क्षेत्रों तक लोन पहुंचाने में मदद करेगी, जहां अभी भी फाइनेंस की कमी है, जिससे समावेशी आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

Paisalo Digital Share Price

कंपनी का शेयर आज सुबह 10:30 बजे तक बीएसई पर 0.14% या 0.05 रुपये चढ़कर 34.66 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के पास कितनी हिस्सेदारी?

Trendlyne के डेटा के मुताबिक दिसंबर 2025 तक कंपनी के पास पैसालो डिजिटल की 6.83% हिस्सेदारी थी।

Paisalo Digital Q3FY26 Result

Q3FY26 में कंपनी का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) सालाना आधार पर 16% बढ़कर ₹55,082 मिलियन हो गया था। इस तिमाही में लोन वितरण (Disbursement) 7% बढ़कर ₹10,574 मिलियन रहा, जो क्रेडिट की लगातार मजबूत मांग को दर्शाता है।

कंपनी ने अपने नेटवर्क का विस्तार करते हुए 492 नए टचप्वाइंट जोड़े, जिससे कुल संख्या 22 राज्यों में 4,872 तक पहुंच गई। ग्राहकों की संख्या भी बढ़कर लगभग 1.4 करोड़ हो गई, जिसमें से करीब 16 लाख नए ग्राहक इसी तिमाही में जुड़े।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...