एल्गो ट्रेडिंग कंपनी ने बनाई नई सब्सिडियरी, MCA से मिली मंजूरी के बाद रडार पर स्टॉक

AhmadJunaidBlogJanuary 7, 2026360 Views


एल्गो ट्रेडिंग सॉल्यूशन देने वाली कंपनी, शेयर इंडिया सिक्योरिटीज लिमिटेड (Share India Securities Ltd) का  शेयर आज निवेशकों की रडार पर है। दरअसल बीते मंंगलवार को बाजार बंद होने के बाद कंपनी ने एक बड़ी जानकारी दी है। 

कंपनी ने बताया कि 30 अक्टूबर 2025 को की गई पिछली जानकारी के अनुसार, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने एक नई सब्सिडियरी कंपनी बनाने और उसमें इक्विटी शेयर कैपिटल के जरिए निवेश करने को मंजूरी दी थी।

सम्बंधित ख़बरें

इस सब्सिडियरी का प्रस्तावित नाम ‘Share India Greyhill Private Limited’ रखा गया था या फिर रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज द्वारा स्वीकृत कोई अन्य नाम।

अब कंपनी ने सूचित किया है कि यह सब्सिडियरी 6 जनवरी 2026 को ‘Share India Cred Capital Private Limited’ के नाम से औपचारिक रूप से इनकॉरपोरेट हो गई है। इस कंपनी का CIN: U64990UP2026PTC240582 है और इसका रजिस्ट्रेशन रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज, कानपुर के तहत किया गया है।

कंपनी ने यह भी बताया कि उसे इस सब्सिडियरी का सर्टिफिकेट ऑफ इनकॉरपोरेशन 6 जनवरी 2026 को दोपहर 2:38 बजे मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स (MCA) से मिला है।

Share India Securities Share Price

सुबह 11:12 बजे तक स्टॉक बीएसई पर 0.75% या 1.20 रुपये गिरकर 157.80 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

शेयर इंडिया सिक्योरिटीज के बारे में

यह कंपनी एल्गो ट्रेडिंग (Algo Trading) सॉल्यूशन प्रदान करने वाली अग्रणी कंपनियों में से एक है, जो भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी ग्राहकों को सेवा दे रही है। कंपनी के वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी ने मुख्य रूप से HNI (High Net-worth Individuals) यानी अमीर निवेशकों को सेवाएं दी हैं, लेकिन अब कंपनी का फोकस रिटेल सेगमेंट में मजबूत बनने का है।
 

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...