एलीटकॉन इंटरनेशनल के शेयर में बैक टू बैक लग रहा है अपर सर्किट! 2025 में दिया 1062% का मल्टीबैगर रिटर्न

AhmadJunaidBlogDecember 16, 2025362 Views


Upper Circuit Stock: सिगरेट और तंबाकू प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी, एलीटकॉन इंटरनेशनल (Elitecon International Ltd) के स्टॉक में आज 5% का अपर सर्किट लगा है। सोमवार को भी इस शेयर में अपर सर्किट लगा था। शेयर में इस तेजी के पीछे का कारण कंपनी द्वारा दी गई एक बड़ी जानकारी है जो कंपनी ने 15 दिसंबर को दी थी।

फिलहाल आज खबर लिखे जानें तक शेयर बीएसई पर 5 प्रतिशत चढ़कर 120.58 रुपये पर स्थिर है। इस कंपनी का मार्केट कैप 19,274.71 करोड़ रुपये है। पिछले 1 हफ्ते में यह शेयर 27 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा है। 

कंपनी ने हाल ही दी है ये बड़ी जानकारी

कंपनी ने हाल ही में अपने फाइलिंग में बताया था कि उसे यूवी इंटरनेशनल ट्रेड एफजेडई (Yuvi International Trade FZE) से लंबी अवधि का सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत कंपनी अगले दो साल तक सिगरेट, प्रीमिक्स शीशा, हुक्का तंबाकू, स्मोकिंग मिक्सचर और अन्य तंबाकू से जुड़े उत्पादों की सप्लाई करेगी।

इस ऑर्डर की कुल कीमत करीब 97.35 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 8.75 अरब रुपये) है। फाइलिंग के मुताबिक यह ऑर्डर कंपनी को निर्यात के मोर्चे पर स्थिरता देगा, फैक्ट्री की क्षमता का बेहतर इस्तेमाल सुनिश्चित करेगा और ऑपरेशंस की प्लानिंग में मदद करेगा।

कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया कि इस ऑर्डर से मिडिल ईस्ट के बाजारों में कंपनी की मौजूदगी और मजबूत होगी।

कंपनी के बारे में

Elitecon International Ltd तंबाकू प्रोडक्ट्स बनाती है। इसकी शुरुआत 1987 में हुई थी और पहले इसका नाम Kashiram Jain & Company Ltd था, जिसे बाद में बदलकर Elitecon International कर दिया गया। कंपनी टोबैको, सिगरेट, पाउच-खैनी, शीशा प्रोडक्ट्स और अन्य स्मोकिंग मिक्स्चर बनाती है और भारत के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी इनका निर्यात करती है।

Elitecon International Share Price History

BSE Analytics के मुताबिक कंपनी का शेयर पिछले 1 हफ्ते में 27 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है। इस शेयर ने मात्र 6 महीने में निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न देते हुए 119 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं YTD आधार पर यानी साल 2025 में शेयर अब तक 1062% से ज्यादा चढ़ चुका है। 

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...