एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर की इस कंपनी को NSE और BSE से मिली बड़ी मंजूरी! शेयर में हलचल – Details

AhmadJunaidBlogMarch 23, 2026358 Views


Defence Stock: एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर की कंपनी, अपोलो माइक्रो सिस्टम्स लिमिटेड (Apollo Micro Systems Ltd) ने बीते बुधवार को बाजार बंद होने के बाद एक एक्सचेंज फाइलिंग में बड़ी जानकारी दी थी। 

कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया था कि 1 रुपये फेस वैल्यू वाले 11,696 इक्विटी शेयर, जो नॉन-प्रमोटर्स को प्रेफरेंशियल इश्यू के तहत जारी किए गए थे, उन्हें 18 मार्च 2026 को National Stock Exchange of India (NSE) और BSE Limited (BSE) से ट्रेडिंग की मंजूरी मिल गई है। ये शेयर आज यानी 19 मार्च 2026 से एक्सचेंज पर लिस्ट होकर ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो गए हैं। इन शेयरों पर 19 सितंबर 2026 तक लॉक-इन अवधि लागू रहेगी।

सम्बंधित ख़बरें

Apollo Micro Systems Share Price

कंपनी का शेयर दोपहर 1:20 बजे तक एनएसई पर 2.66% या 5.49 रुपये गिरकर 200.80 रुपये पर कारोबार कर रहा था और बीएसई पर स्टॉक 2.43% या 5.00 रुपये टूटकर 200.95 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

कंपनी को हाल ही में DRDO से मिला है बड़ा ऑर्डर

कंपनी ने हाल ही में अपने एक फाइलिंग में बताया था कि उसे अपने नियमित कारोबार के तहत रक्षा क्षेत्र से जुड़े सरकारी संस्थानों, डिफेंस पब्लिक सेक्टर कंपनियों और निजी कंपनियों से कई अहम ऑर्डर मिले हैं। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि इन सभी ऑर्डरों की कुल कीमत करीब 73.32 करोड़ रुपये है।

इन ऑर्डरों में DRDO से करीब 15.003 करोड़ रुपये, डिफेंस पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (DPSU) से 43.49 करोड़ रुपये, निजी कंपनियों से 13.95 करोड़ रुपये और अन्य सरकारी विभागों से 0.87 करोड़ रुपये के ऑर्डर शामिल हैं।

कंपनी को ये ऑर्डर भारी वजन वाले टॉरपीडो के लिए होमिंग सिस्टम, रणनीतिक मिसाइल कार्यक्रमों के लिए फायर कंट्रोल सिस्टम और लॉन्चर, मिसाइल व अन्य प्लेटफॉर्म के लिए एवियोनिक्स LRU और इंटेलिजेंस विभाग के लिए साइबर सिक्योरिटी सिस्टम से जुड़े प्रोजेक्ट्स के लिए मिले हैं।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...