एक अपडेट और 12% उछला ये डिफेंस स्टॉक! 1 साल में दे चुका है 106% का मल्टीबैगर रिटर्न

AhmadJunaidBlogApril 11, 2026358 Views


Defence Stock: गुरुवार को शेयर बाजार में गिरावट के बीच एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर की कंपनी, अपोलो माइक्रो सिस्टम्स लिमिटेड (Apollo Micro Systems Ltd) के शेयर में करीब 12% की जोरदार रैली देखने को मिल रही है। 

दोपहर 1:09 बजे तक कंपनी का शेयर बीएसई पर 11.66% या 24.25 रुपये चढ़कर 232.20 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर शेयर 11.42% या 23.76 रुपये चढ़कर 231.81 रुपये पर कारोबार कर रहा था। बीएसई पर आज यह शेयर 209.75 रुपये पर खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 238.85 रुपये को टच किया है।

सम्बंधित ख़बरें

स्टॉक में तेजी के पीछे कंपनी द्वारा दी गई एक बड़ी जानकारी है। दरअसल आज कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बिजनेस अपडेट देते हुए बताया कि अपोलो माइक्रो सिस्टम्स ने लिम्पेट माइन के ब्लास्ट ट्रायल सफलतापूर्वक पूरे कर लिया है। ये लिम्पेट माइन गोताखोरों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली नेवल डिफेंस सिस्टम है।

यह उपलब्धि खास इसलिए है क्योंकि यह प्रोडक्ट विकसित करने वाली कंपनी भारत की पहली और इकलौती कंपनी बन गई है। इस सफलता के साथ कंपनी अब उथले पानी, गहरे पानी और लिम्पेट माइन- तीनों तरह की अंडरवॉटर माइन टेक्नोलॉजी उपलब्ध कराने की स्थिति में आ गई है, जिससे उसकी अंडरवॉटर इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम में पकड़ और मजबूत होगी।

मल्टीबैगर रिटर्न

8,244.52 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली इस डिफेंस कंपनी के शेयर ने निवेशकों का पैसा 1 साल में दोगुना करते हुए 106 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

BSE Analytics के मुताबिक कंपनी का शेयर पिछले 1 हफ्ते में 17 प्रतिशत से अधिक और पिछले 1 महीने में 10 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है। वहीं पिछले 3 महीने में स्टॉक 6 प्रतिशत से अधिक और पिछले 6 महीने में 30 प्रतिशत से अधिक टूटा है।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...