इस स्मॉल कैप आईटी कंपनी के AI प्लेटफॉर्म को मिला बड़ा अवॉर्ड! ₹20 से कम है शेयर प्राइस – आपका दांव है?

AhmadJunaidBlogMarch 2, 2026359 Views


952.69 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप आईटी कंपनी, केल्टन टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड (Kellton Tech Solutions Ltd) ने अपने निवेशकों को आज एक बड़ी जानकारी दी है। 

कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसके स्वामित्व वाले प्रोडक्ट KAI (Kellton Agentic AI Platform) को AEGIS Graham Bell Awards (AGBA) 2026 में ‘AGBA Innovation Star Rating Certificate’ से सम्मानित किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

KAI, केल्टन टेक का स्वामित्व वाला एजेंटिक एआई प्लेटफॉर्म है, जिसे खास तौर पर बड़ी कंपनियों (एंटरप्राइज) के उपयोग के लिए तैयार किया गया है। यह संगठनों को ऐसे ऑटोमैटिक एआई एजेंट बनाने, लागू करने और बड़े स्तर पर चलाने में मदद करता है, जो कई चरणों वाले काम खुद पूरा कर सकते हैं और कंपनी के मौजूदा सिस्टम्स से आसानी से जुड़ जाते हैं। इसके जरिए संचालन, ग्राहक सेवा, वित्त और सप्लाई चेन जैसे विभिन्न विभागों में काम तेज, सटीक और अधिक प्रभावी बनता है।

कंपनी ने फाइलिंग में बताया कि यह अवॉर्ड कंपनी की एंटरप्राइज स्तर की एआई और ऑटोनॉमस सिस्टम्स में बढ़ती मजबूत स्थिति को दिखाता है। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में कंपनी को यह सम्मान जेनरेटिव/एजेंटिक एआई इनोवेशन कैटेगरी में ‘हाई-पोटेंशियल: आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस’ रेटिंग के साथ दिया गया।

कंपनी ने बताया कि AGBA, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY), भारत सरकार के तहत मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय टेक्नोलॉजी अवॉर्ड है और यह सर्टिफिकेशन कड़े स्वतंत्र वैल्यूएशन के बाद दिया जाता है।

फाइलिंग में मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी का KAI प्लेटफॉर्म अमेरिका, यूरोप और एशिया-प्रशांत समेत कई देशों में उद्योग, वित्तीय सेवाओं और रिटेल सेक्टर की कंपनियों द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे प्रक्रियाएं तेज हुई हैं, लागत और मैन्युअल काम कम हुआ है तथा ग्राहकों का अनुभव बेहतर हुआ है।

केल्टन टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड के एपीएसी क्षेत्र के सीईओ करणजीत सिंह ने कहा कि KAI को मिला AGBA इनोवेशन स्टार रेटिंग उनकी तकनीकी क्षमताओं की स्वतंत्र पुष्टि है, खासकर एजेंटिक एआई जैसे उभरते क्षेत्र में। उन्होंने कहा कि आज कंपनियां ऐसे एआई सिस्टम अपनाना चाहती हैं जो अलग-अलग कार्यप्रणालियों में स्वतः काम कर सकें। KAI जैसे प्लेटफॉर्म जटिल परिचालन जरूरतों को सुरक्षित, स्केलेबल और प्रभावी तरीके से संभालने के लिए तैयार किए गए हैं।

Kellton Tech Solutions Share Price

कंपनी का शेयर सुबह 11:47 बजे तक बीएसई पर 5.79% या 1.11 रुपये गिरकर 18.05 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 5.63% या 1.08 रुपये टूटकर 18.09 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...