इस एफएमसीजी कंपनी के शेयर पर सोमवार को नजर रखिएगा! दी है ये बड़ी जानकारी – 3 साल में मिला 12880% का रिटर्न

AhmadJunaidBlogNovember 30, 2025363 Views


Small Cap Stock: 604.45 करोड़ रुपये मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप एफएमसीजी कंपनी, इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Integrated Industries Ltd) का शेयर कल यानी सोमवार 1 दिसंबर को फोकस में रहेगा। इसका कारण कंपनी द्वारा हाल ही में लिए गए फंड रेजिंग को लेकर एक बड़ा अपडेट है। 

दरअसल बीते शुक्रवार को कंपनी ने बाजार बंद होने से ठीक पहले, अपने फाइलिंग में बताया था कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने फंड-रेजिंग प्लान को आगे बढ़ाने के लिए नई बोर्ड मीटिंग तारीख तय की है। कंपनी ने बताया कि जो बैठक पहले शुक्रवार, 28 नवंबर को होनी थी वो अब शुक्रवार, 5 दिसंबर 2025 को होगी।

सम्बंधित ख़बरें

इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज ने बताया कि इस बैठक का मकसद नई इक्विटी शेयर या इक्विटी में कन्वर्टिबल वारंट जारी कर पूंजी जुटाने के प्रस्ताव की समीक्षा और संभावित मंजूरी देना है।

Integrated Industries Share Price

कंपनी का शेयर शुक्रवार को बीएसई पर 3.24% या 0.87 रुपये गिरकर 25.96 रुपये पर बंद हुआ। इस शेयर ने निवेशकों को बीते 3 साल में 12880% का तगड़ा  रिटर्न दिया है।

Integrated Industries Q2FY26 और H1FY26 Results

कंपनी ने मजबूत Q2FY26 और H1FY26 वित्तीय रिजल्ट पेश की है। एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि सितंबर तिमाही में उसका नेट सेल्स 43% सालाना वृद्धि के साथ ₹286.86 करोड़ रहा जो पिछले साल ₹186.60 करोड़ था। इसके अलावा PAT भी 108% बढ़कर ₹29.89 करोड़ पर रहा। 

H1FY26 के आधार पर देखें तो कंपनी का नेट सेल्स 64% बढ़कर ₹536.72 करोड़ रहा जबकि नेट प्रॉफिट दोगुना होकर ₹54.66 करोड़ हो गया। 

Integrated Industries के बारे में

कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक कंपनी इस समय ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक फूड प्रोडक्ट्स, बेकरी आइटम्स और अन्य प्रोसेस्ड फूड के कारोबार में लगी हुई है। कंपनी ने हाल ही में नीमराना, राजस्थान में स्थित एक बिस्कुट बनाने वाला चालू प्लांट सफलतापूर्वक खरीद लिया है। 

इस प्लांट की सालाना उत्पादन क्षमता 3,400 मीट्रिक टन है। यह प्लांट कंपनी की 100% स्वामित्व वाली सब्सिडियरी, “नर्चर वेल फूड प्राइवेट लिमिटेड”, के तहत संचालित किया जाएगा। 

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...