इस एनबीएफसी कंपनी का Q2 में बढ़ा नेट प्रॉफिट! एसबीआई लाइफ ने भी खरीदा है शेयर – स्टॉक में हलचल

AhmadJunaidBlogNovember 11, 2025362 Views


Penny Stock: एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस द्वारा समर्थित स्मॉल कैप एनबीएफसी कंपनी, पैसालो डिजिटल लिमिटेड (Paisalo Digital Ltd) का शेयर आज 4 प्रतिशत से ज्यादा टूटकर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:27 बजे तक शेयर बीएसई पर 4.41% या 1.60 रुपये गिरकर 34.67 रुपये पर कारोबार कर रहा था तो वहीं एनएसई पर स्टॉक 4.28% या 1.55 रुपये गिरकर  34.70 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। सुबह 10:14 बजे तक कंपनी के 1,48,879 इक्विटी शेयरों में ट्रेड हुआ है। 

बीते सोमवार को ही कंपनी ने अपने Q2 रिजल्ट को जारी किया था जहां Q2 FY26 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 3.25% बढ़कर ₹51.54 करोड़ हो गया, जबकि पिछले वर्ष सितंबर 2024 की इसी तिमाही में यह ₹49.92 करोड़ था।

कंपनी की बिक्री में भी मजबूत बढ़ोतरी देखने को मिली। सितंबर 2025 तिमाही में बिक्री ₹224.01 करोड़ रही, जो सितंबर 2024 की ₹187.03 करोड़ की तुलना में 19.77% अधिक है।

हालांकि कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 77.80% से गिरकर 75.42% पर आ गया है, लेकिन अन्य मुनाफे के आंकड़ों में सुधार दर्ज किया गया। PBDT 4% बढ़कर ₹71.18 करोड़ और PBT 3% बढ़कर ₹69 करोड़ रहा। 

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के पास भी हिस्सेदारी

Trendlyne के लेटेस्ट शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक SBI Life Insurance के पास इस कंपनी की सितंबर 2025 तक 6.83% हिस्सेदारी या 62,114,267 इक्विटी  शेयर है। 

कंपनी के बारे में

Paisalo Digital एक स्मॉल-कैप NBFC है, जो भारत में छोटे और मध्यम वर्ग के लोगों को लोन और दूसरी वित्तीय सेवाएं देती है। इसकी शुरुआत 1992 में हुई थी और यह कंपनी खासतौर पर ग्रामीण और सेमी-अर्बन इलाकों में सक्रिय है।

Paisalo Digital का मकसद ऐसे लोगों तक फाइनेंस पहुंचाना है, जिन्हें पारंपरिक बैंकों से लोन मिलना मुश्किल होता है। कंपनी माइक्रोफाइनेंस, एजुकेशन लोन, बिजनेस लोन जैसे प्रोडक्ट्स ऑफर करती है।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...