आपके क्रेडिट कार्ड के रिवार्ड प्वाइंट्स को बर्बाद कर रही हैं ये गलितयां! ज्यादातर लोग नहीं देते ध्यान

AhmadJunaidBlogFebruary 20, 2026358 Views


Credit Card Reward Points: आज के समय में क्रेडिट कार्ड सिर्फ खर्च करने वाला कार्ड नहीं, बल्कि बचत और फायदे का भी एक बड़ा जरिया बन चुका है। हर खरीदारी पर मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स से आप शॉपिंग, फ्लाइट टिकट, होटल बुकिंग या कैशबैक तक पा सकते हैं।

लेकिन हैरानी की बात यह है कि लाखों लोग अपने ही कमाए हुए ये पॉइंट्स सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाते और अनजाने में उन्हें बर्बाद कर देते हैं। चलिए जानते हैं वो गलतियां लोग अपने रिवॉर्ड प्वाइंट को बर्बाद कर रहे हैं। 

सम्बंधित ख़बरें

1. छोटे-मोटे रिडेम्प्शन में रिवार्ड प्वाइंट खर्च कर देना

बहुत से लोग पॉइंट्स मिलते ही उनसे मोबाइल रिचार्ज, गिफ्ट वाउचर या छोटी चीजों में खर्च कर देते हैं। जबकि इन्हीं पॉइंट्स से बाद में फ्लाइट टिकट या बड़ी शॉपिंग पर ज्यादा फायदा मिल सकता है। यानी जल्दबाजी में रिडीम करना भी नुकसान का सौदा साबित होता है।

2. पॉइंट्स एक्सपायर होने देना सबसे बड़ी गलती

कई कार्ड्स में रिवॉर्ड पॉइंट्स की वैलिडिटी सीमित होती है। अगर आप समय रहते उन्हें रिडीम नहीं करते, तो वे अपने-आप खत्म हो जाते हैं। लोग अक्सर स्टेटमेंट या ऐप चेक नहीं करते और सालों की मेहनत से जुटाए पॉइंट्स एक झटके में गायब हो जाते हैं।

3. गलत कैटेगरी में खर्च करना

हर क्रेडिट कार्ड की अलग-अलग कैटेगरी पर अलग रिवॉर्ड मिलता है, जैसे फ्यूल, ग्रोसरी, ट्रैवल या ऑनलाइन शॉपिंग। अगर आप कार्ड का इस्तेमाल उस कैटेगरी में नहीं करते जहां ज्यादा पॉइंट्स मिलते हैं, तो आप फायदा खो देते हैं।

4. कार्ड की शर्तें और नियम न पढ़ना

कई बार कुछ ट्रांजैक्शन पर रिवॉर्ड मिलता ही नहीं, जैसे वॉलेट लोड, EMI पेमेंट या सरकारी भुगतान। नियम न जानने के कारण लोग सोचते हैं कि उन्हें पॉइंट्स मिलेंगे, लेकिन बाद में ऐसा नहीं होता।

5. पॉइंट्स को कैश में बदलने की सही वैल्यू न समझना

हर रिडेम्प्शन का वैल्यू अलग होता है। कहीं 1 पॉइंट = 25 पैसे तो कहीं 1 रुपया तक भी हो सकता है। बिना तुलना किए रिडीम करने पर आपको कम फायदा मिलता है।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...