अब फोल्डेबल फोन हुआ सस्ता, Galaxy Z Flip 7 और Flip 7 FE पर लिमिटेड टाइम ऑफर

AhmadJunaidBlogAugust 12, 2025373 Views


सैमसंग ने हाल ही में Galaxy Z Flip 7 और Flip 7 FE लॉन्च किया था। अब इन दोनों मॉडल पर बड़ा डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। स्मार्टफोन निर्माता सैमसंग ने भारत में अपने नए फोल्डेबल फोन Galaxy Z Flip 7 और Galaxy Z Flip 7 FE के लिए लिमिटेड टाइम ऑफर का एलान किया है।

सम्बंधित ख़बरें

कीमत और ऑफर

Galaxy Z Flip 7 की असली कीमत ₹1,09,999 है, लेकिन ऑफर के दौरान यह ₹97,999 में खरीदा जा सकता है। इसके लिए ग्राहकों को बैंक कैशबैक या फिर पुराने फोन के बदले ₹12,000 तक का अपग्रेड बोनस मिलेगा।

वहीं Galaxy Z Flip 7 FE की कीमत ₹95,999 है, जो ऑफर के तहत ₹85,999 में उपलब्ध होगी। इसमें ₹10,000 तक का कैशबैक या अपग्रेड बोनस शामिल है। दोनों मॉडल्स पर 24 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी दिया जा रहा है।

लॉन्च से पहले ही रिकॉर्ड प्री-ऑर्डर

सैमसंग के मुताबिक जुलाई 2025 में लॉन्च के सिर्फ 48 घंटे के अंदर ही Galaxy Z Fold 7, Z Flip 7 और Z Flip 7 FE को मिलाकर 2.1 लाख से ज्यादा प्री-ऑर्डर बुक हो चुके हैं। यह अब तक की सबसे तेज बुकिंग है।

Galaxy Z Flip 7 की खासियतें

Galaxy Z Flip 7 में 4.1 इंच का Super AMOLED FlexWindow है, जो अब तक का सबसे बड़ा कवर डिस्प्ले है। इसमें 6.9 इंच का Dynamic AMOLED 2X मेन डिस्प्ले, Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन और नया Armor FlexHinge डिजाइन दिया गया है।

फोन में 4300mAh की बैटरी है, जो 31 घंटे तक वीडियो प्लेबैक देने में कैपेबल है। वजन मात्र 188 ग्राम और फोल्ड होने पर मोटाई 13.7mm होने के कारण यह अब तक का सबसे पतला Galaxy Z Flip है। यह Blue Shadow, Jet Black और Coral Red कलर में उपलब्ध होगा।

Galaxy Z Flip 7 FE की खासियतें

Flip 7 FE में 6.7 इंच का मेन डिस्प्ले और 50MP का FlexCam कैमरा है, जो Flex Mode में बिना हाथ लगाए फोटो और वीडियो लेने की सुविधा देता है। यह Black और White कलर में मिलेगा।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...